नावकोठी ( बेगूसराय ) l थाना क्षेत्र में एक लड़की के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है, जिसमें लड़की को बहला-फुसला कर शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 22 नवंबर को लड़की कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने हर संभावित जगह पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि लड़की को उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर भाग लिया है।लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पांच साल पहले उनके पति का निधन हो गया था, और तब से वह अपने मायके में रह रही हैं। आवेदन में यह भी बताया गया कि लड़की के साथ ₹3 लाख 90 हजार नगद और ढाई तोला सोने के जेवरात भी गायब हैं।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घर से कॉलेज के लिए निकली लड़की प्रेमी संग गायब
