जानवरों की चर्बी से बना घी,205 घी कनस्तरो के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार….

उधमसिंह नगर में जानवरों की चर्बी से हूबहू वनस्पति घी बनाने वाले गिरोह का पुलभट्टा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 205 कनस्तर चर्बी से बना देशी घी के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपी 1000 रुपए प्रति कनस्तर जानवरों की चर्बी फैक्ट्री में बेचा करते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की पड़ताल तेज कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद पिकअप वाहन से 205 कनस्तर चर्बी से तैयार वनस्पति घी के नाम का पदार्थ बरामद किया है. आरोपी माल को फूड कंपनियों और बाजार में खपाते थे।

वही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि सिरौलीकल क्षेत्र में एक गोदाम में जानवरों की चर्बी से वनस्पति घी जैसा पदार्थ बनाने का काम किया जा रहा है। इसपर टीम द्वारा छापेमारी की गई तो चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक पिकअप में रखे 205 कनस्तर घी जैसा पदार्थ बरामद किया है।

Share
Now