Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

आज ही कीव से निकल जाएं सारे भारतीय जारी किया गया बड़ा अलर्ट। रूस की बड़ी खतरनाक कार्रवाई की …

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच ही बेलारूस में पहले चरण की बातचीत भी हुई। वहीं यूक्रेन ने रूसी सेना को कीव के बाहर ही रोक रखा है। यह युद्ध का छठा दिन है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर भारी बमबारी की। उसने एक सैन्य बेस पर भी हमला किया। खबर है कि इस हमले में यूक्रेन के 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए। जी 7 के नेताओं ने भी यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की है। ईयू और अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन का साथ दे रहा है। वहीं बेलारूस रशिया के लिए युद्ध में उतरने को तैयार है। इस संकट के बीच भारत ऑपरेशन गंगा के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार निकाल रहा है।

खारकीव में प्रशासनिक भवन पर रूस ने किया एयर स्ट्राइक, बड़ा नुकसान

अब ऑपरेशन गंगा के साथ जुड़ी भारतीय वायुसेना
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने का अभियान तेज करते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ में वायुसेना को भी जुड़ने का आदेश दिया। वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं

यू्क्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रूस ने जारी की अडवाइजरी

रूस ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एक अडवाइजरी जारी की है। रूस ने वादा किया है कि वह भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने में हर तरह से मदद करेगा।

Share
Now