कौशाम्बी जिले में गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार का ईनामिया बदमाश और पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई ,मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार हुए है।मुटभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया है,आरोपी के ऊपर जिले में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
मामला करारी थाना क्षेत्र का है जहा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कुलदीप और उसके एक साथी को चोरी की मोटर साइकिल से जाने की सूचना पर थाना करारी पुलिस टीम व स्वाट टीम की ग्राम अड़हरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ हो गई,मुठभेड़ के दौरान कुलदीप पुत्र किशन लाल निवासी मंदर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज के पैर में गोली लगी है,वही मिथुन पुत्र बीरेन्द्र निवासी मंदर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को दौड़ा कर पकड़ लिया गया है।
रिपोर्ट : मुज़फ्फर






