Join Us

सामूहिक दुष्कर्म कांड: वीडियो ने खोला नया पन्ना,जानिए दुष्कर्म से लेकर खुदकुशी करने तक की कहानी…

उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद दंपती के जहर खाकर खुदकुशी करने का एक और वीडियो सामने आया है।

मरने से पहले पति के बयान वाले इस वीडियो के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म जहर खाने के चार दिन पहले यानी रविवार रात को हुआ था।जबकि, दंपती ने जहर बृहस्पतिवार को खाया।

वही अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए उस वीडियो में वह बोल रहा है कि तिरलोकिया इतवरवा के दारू पी कै हमरे मेहरारुआ से बलात्कार कई दिहिस। इस वीडियो में वह इतवार यानी रविवार सिर्फ लोकिया यानी त्रिलोकी का नाम ले रहा है।

तो इससे पहले अलग-अलग तीन वीडियो सामने आए थे, जिसमें यह स्पष्ट नहीं था कि महिला के साथ दरिंदगी कब हुई थी। दोजबकि, इस चौथे वीडियो में इतवार यानी रविवार का जिक्र किया गया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि वह तहरीर और वीडियो के बयान के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि केस से जुड़े जितने पहलू हैं,उन पर गौर करते हुए सभी की छानबीन कराई जा रही है।

आईए जानते है क्या है पूरा मामला–

आपको बता दें बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत रुधौली के एक दंपती ने कीटनाशक खा लिया था। उनमें पति की जिला अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई थी। पत्नी को मेडिकल काॅलेज गोरखुपुर रेफर कर दिया गया था। रात में उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा था। शुक्रवार सुबह हालत फिर खराब होने लगी और कुछ ही घंटे में उसने भी दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत होने के बाद अचानक उस समय घटनाक्रम बदल गया जब जहर खाने से पहले का उन दोनों का तीन वीडियो सामने आया। उन वीडियो में बताया गया था कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

Share
Now