Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

गडचिरोली: पद्मश्री डॉ. एस एन सुब्बाराव की जयंती मनाई गयी..

गडचिरोली : भारत के जाने माने स्वंत्रता संग्राम सेनानी चम्बल घाटी के शांतिदूत युवाओं के प्रेरणास्त्रोत देशदुनिया के प्रशिद्ध गांधीवादी पद्मश्री डॉ. एस एन सुब्बाराव की ९५ वां जयंती के उपलक्ष में आज इंदिरा गांधी महाविद्यालय गडचिरोली तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा गडचिरोली में उनकी जयंती मनायी गयी।
पद्मश्री डॉ. एस एन सुब्बाराव की ९५ वां जयंती के अवसर में उनकी जीवन दर्शन पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक तथा संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार द्वारा डॉ. एस एन सुब्बाराव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील गोंगले ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रा प्रवीण कांबळे ने किया। इस अवसर पर युवाओं ने डॉ. एस एन सुब्बाराव के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने तथा शांति एवं अहिंसा के मार्ग में चलने का संकल्प लिया।

Share
Now