21 सितंबर से ताजमहल का दीदार-आगरा किला भी देखेंगे पर्यटक- जानिए कितने पर्यटक कर सकते हैं एंट्री….

  • स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार हम 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को दर्शकों के लिए खोलने जा रहे हैं।
  • ताजमहल के लिए दर्शकों की संख्या 5 हजार रहेगी और आगरा किला के लिए संख्या 2500 रहेगी,
  • टिकट सिर्फ ऑनलाइन बुक होगी : बसंत कुमार अधीक्षण पुरातत्वविद्, आगरा

आगराः  पर्यटकाें के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोरोना संक्रमण के चलते बंद ताजमहल और आगरा किला के द्वार 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिये जायेंगे। जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और ऐतिहासिक लाल किला को पर्यटकों के लिये 21 सितम्बर से खोल दिया जायेगा हालाांकि पर्यटकों को कोविड प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है। ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Share
Now