अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
संवाददाता एक्सप्रेस न्यूज भारत
कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुरकाजी में तहरीर देकर चार युवकों पर अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, 25 सितंबर की रात करीब 2 बजे दधेडू खुर्द निवासी चालक वाहिद ने उसके घर फोन कर फर्जी एक्सीडेंट की सूचना दी। पति के गंभीर घायल होने की खबर सुनकर घबराई पत्नी घर से बाहर निकली, जहां वाहिद अपने साथियों—उवेश, अमजद (निवासी दधेडू खुर्द) और शाह आलम (निवासी भसाना, बुढ़ाना)—के साथ बलेनो कार (UP12CA6131) में मौजूद था।
आरोप है कि चारों आरोपी उसे जबरन बाईपास के पास जंगल में ले गए और जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को शिकायत करने पर पति सहित जान से मारने की धमकी दी गई।
पति 26 सितंबर को जब घर पहुंचा, तो पत्नी की स्थिति गंभीर थी। भयभीत पीड़िता ने 3 अक्टूबर को हिम्मत जुटाकर अपने पति को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पति ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना पुरकाजी में लिखित शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर सुनील कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियो की तलाश की जा रही है।






