Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नागपुर में बाढ़ में चार लोगों की मौत उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा….

नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ चार लोगों के लिए काल बनकर आई। जिसमें महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर शाम घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

वहीं, उन्होंने आज सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

बता दें, नागपुर में कुछ घंटें भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई।

बचावकर्मियों ने मूक-बधिरों के एक स्कूल के 70 छात्र सहित 400 से अधिक लोगों को बाढ़ से बचाया।


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

इसके अलावा, उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत करने के लिए घरों का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य में उसके समकक्ष एसडीआरएफ विदर्भ के सबसे बड़े शहर में राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

वहीं, शनिवार देर रात फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

Share
Now