कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण की कोर्ट में पेशी आज….

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पेश हुए।

महिला पहलवानों के यौन शोषण केस की सुनवाई आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर दिल्ली पुलिस 23 सितंबर को भी बहस जारी रखेगी। सुनवाई की अगली तारीख 23 सितंबर है।

वही इससे पहले 20 जुलाई को अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह व सहायक सचिव विनोद तोमर को जमानत प्रदान कर दी थी।

साथ ही सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष व शिकायतकर्ता के वकीलों ने जमानत पर आपत्ति नहीं जताई बल्कि जमानत देते हुए शर्ते लगाने का आग्रह किया था।

Share
Now