Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

पूर्व विधायक गिरे खुले नाले में ,पत्नी को भी आई गंभीर चोंटे,देखे वीडियो…..

आगरा के पूर्व विधायक के साथ एक हादसा हो गया। वे अचानक स्कूटर स्टार्ट होने पर नाले में जा गिरे। इस घटना में उनकी पत्नी भी बुरी तरह से घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाहा के साथ हादसा हो गया। वह सड़क पर खुले पड़े नाले के भीतर गिर पड़े। उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी अनीता कुशवाह भी गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। उन्हें दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ गया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना के बाद पूर्व विधायक ने नगर निगम प्रशासन पर ठीकरा फोड़ा है।

Share
Now