इटली में फंसे हजारो यात्री…..

इन दिनो गर्मी की छुट्टियों में यूरोप घूमने गए हजारों लोग इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे हैं। दरअसल इटली में एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और पायलट ने हड़ताल कर दी है।

इस हड़ताल की वजह से इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली उड़ानों समेत फ्रैंकफर्ट होकर दिल्ली आने वाली उड़ानें निरस्त हो गई हैं।

दरअसल, बीते कुछ समय से इटली के अलग-अलग यातायात महकमें की हड़ताल शुरुआत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इटली रेलवे की हड़ताल के बाद एयरलाइंस के कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हुई। इसी हड़ताल के साथ यूरोप से दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ गया।

Share
Now