Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

इंच भर जमीन के लिए किसानों में संघर्ष! 03की मौत खेत की मेड ही बन गई……

बदायूं में हुए खूनी संघर्ष में ट्रिपिल मर्डर की घटना हुई है। इसी घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मृतकों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बदायूं मौके पर पहुंच गए है।
यहां बता दें कि मेड के विवाद की रंजिश में चली गोली में छह लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि तीन का इलाज चल रहा है। घटना जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव आरिफपुर भक्तानगला की है। दोनों पक्षों के खेतों की एक ही मेड है। आज दोनों पक्ष अपने अपने खेत पर काम कर रहे थे इसी समय अचानक ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। यह कहा सुनी इतनी बढ गई कि दोनों पक्षों ने लाठी डण्डा व असलाह निकाल लिए। बदायूं में हुए खूनी संघर्ष में गोली चलनी शुरू हो गई। गोली चलने से छह लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर जरीफनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जरीफनगर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएसपी डा ओपी सिंह घटना की सूचना पर तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घटना पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस रंजिश की नींव बीती 5 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई थी। इस समय मेड को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। जिसमें एक गुट के जगदीश की हत्या हो गई थी। इस हत्या के आरोप में दूसरे गुट के रेशमपाल को आरोपी बनाया गया था। आरेाप है कि रेशमपाल ने दूसरे गुट पर केस वापस लेने या समझौते का दबाव भी बनाया था। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया था। इस संबंध में एसएसपी डा ओपी सिंह ने बताया कि एक पक्ष के लोग खेत में पानी लगा रहे थे जबकि दूसरा पक्ष खेत में खाद लगा रहा था। इसी बीच दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और छह लोग घायल हो गए। जिनमें से जयप्रकाश, रेशमपाल व सतेन्द्र की मौत हो गई जबकि तीन घालय महीपाल, अमरसिंह व हरीओम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।

Share
Now