अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
//प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त राशि अंतरण के अवसर पर आज आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैसमा में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समिति क्षेत्र से आए किसानों को टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के किसान सम्मान निधि योजना की किसानों के खाते में सीधे अंतरण राशि का लाइव प्रसारण दिखाया गया, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित इस किसान संगोष्ठी में इफको कंपनी इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड के द्वारा अपने रासायनिक उर्वरकों , नैनो यूरिया, डीएपी एवं अन्य तरल उत्पाद की उपयोगिता प्रयोग विधि एवं उसके गुणवत्ता लाभ के बारे में उपस्थित किसान भाइयों को इफको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन तिवारी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया इस आयोजन में मुख्य रूप से जनपद सदस्य भैसमा भूपेंद्र कंवर, मंडल उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल, पर्यवेक्षक मोहम्मद जमाल खान, समिति भैसमा के प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक ,समिति दुरपा के प्रबंधक ललित रजक समिति तिलकेजा से दुलीचंद धीवर , समिति भैसमा के कर्मचारी चंद्र कुमार राठौर ,गोवर्धन पटेल , उदय सिंह कंवर ,भाव सिंह कंवर, गणेश कंवर ,उमाकांत लहरे, सुश्री सर्वमंगला तंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जे एल खुटे एवं रामलाल कंवर क्षेत्रीय किसान चमरा सिंह कंवर, जोगेंद्र कौशिक ,श्रीमती राजकुमारी एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।








