झालावाड़….विप्र फाउंडेशन की बैठक संपन्न…

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

विप्र फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया के मुख्य आथित्त्य, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी की अध्यक्षता और शशी शर्मा प्रदेश अधक्ष्य महिला, के बी गोतम प्रदेश अध्यक्ष युवा और रमाकांत जी प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ एवम प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री विकास भार्गव के विशेष आथित्य में संपन हुई,


बैठक में आगामी एक साल के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई, हर 2 माह में जिला स्तर, तहसील स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया , पूरे जिले के और हाड़ोती संभाग में ग्रामीण क्षेत्र से आए समाज बंधुओं की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर देना का निर्णय,प्रदेश की बैठक हर 6 माह में हर जिलेवार आयोजित करने एवम जिला स्तर पर होली मिलन, दीपावली मिलन जैसे 2 विशाल कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।


बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर कुमार शर्मा चच्चू भैया, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, महिला अध्यक्ष शशी शर्मा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक रमाकांत गोतम, मुख्य संगठन महामंत्री विकास भार्गव, प्रदेश संरक्षक नवल किशोर श्रंगी,झालावाड़ ने जिला अध्यक्ष दीपेश जोशी, झालावाड़ महिला जिला अध्यक्ष बरखा शर्मा, झालावाड़ जिला सलाहकार गिरधर जी शर्मा ने संबोधित किया।
झालावाड़ से महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता शर्मा , प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश शर्मा , पदेश महामंत्री युवा पंकज शर्मा,राजेंद्र शर्मा, गिरधर गोपाल सहित अनेक प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश संरक्षक नवल जी श्रंगी ने सबका आभार प्रकट किया।

Share
Now