आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई.
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं, हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश भाजपा के नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। जेपी नड्डा के साथ बैठक में नवनियुक्त चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा भी उपस्थित थे,जेपी नड्डा ने दिए जीत के टिप्स, इसी माह संभवत: झारखंड आएंगे शिवराज चौहान और हिमंता बिस्व सरमा.
बैठक में झारखंड कोर समूह के नेताओं ने भाग लिया…
मंगलवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस दौरान चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। बैठक में झारखंड कोर समूह के नेताओं ने भाग लिया, जिनमें राज्य इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ शामिल थे,दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश भाजपा के नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। जेपी नड्डा के साथ बैठक में नवनियुक्त चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा भी उपस्थित थे। झारखंड भाजपा के नेताओं ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी कार्य योजना दिखाई।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत
बिस्व सरमा इसी महीने रांची आएंगे
केंद्रीय टीम ने झारखंड के नेताओं को दिए सुझाव
प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव में सामने आई कमियों पर चर्चा की। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत के लिए केंद्रीय टीम ने झारखंड के नेताओं को सुझाव दिए।
बैठक में तय किया गया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा इसी महीने रांची आएंगे। दोनों नेता भाजपा के जिलाध्यक्षों, प्रदेश की टीम और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे, बैठक संपन्न होने के बाद बाबूलाल मरांडी ने संवाददाताओं से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों की समीक्षा की गई है। इसके अलावा, नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा