Exit Polls Results Uttarakhand: किस एग्जिट पोल में भाजपा बना रही सरकार और किस में कांग्रेस, जानिए …

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इसके हिसाब से प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीट कांट की टक्कर है। कई एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस सरकार बनने जा रही है तो बाकी अन्य में भाजपा की वापसी होने का अनुमान है। हालांकि एग्जिट पोल को नतीजे नहीं कह सकते हैं। यह सिर्फ अनुमान है। असली नतीजे 10 मार्च को आपके सामने होंगे। आइए आपको बताते हैं सभी एग्जिट पोल को मिलकर किसकी सरकार बनने जा रही है। यानी जानिए पोल ऑफ पोल्स में उत्तराखंड में किसकी सरकार बन रही है।

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। टाइम्स नाउ नवभारत वीटो के एक्जिट पोल में भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे रही है। उत्तराखंड पोल ऑफ पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है। कांग्रेस को 34, 33 सीटों पर जीत का अनुमान है। तो वहीं, इंडिया टीवी एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। कांग्रेस को 37-41 सीटें मिलती दिख रही है। बीजेपी को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को इस एग्जिट पोल में खाता भी खुलने का अनुमान भी नहीं है।

एबीपी सी-वोटर ने भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमात जताया है। एग्जिट पोल की बात मानें तो कांग्रेस के हाथ 32-38 सीटें आ रही हैं, जबकि भाजपा को 26-32 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ेगा आप को दो, जबकि अन्य राजनैतिक दल तीन से 11 सीटें जीत सकते है। तो वहीं, टुडेज चाणाक्य के एक्जिट पोल की बात करें तो इस पोल ने कांग्रेस को नकार दिया है। पोल के मुताबिक, बीजेपी दोबार सरकार बना रही है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में 43 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटों से संतुष्ट होना पड़ेगा। अन्य राजनैतिक दल तीन 03 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी

रिपब्लिक भारत एग्जिट पोल के अनुसार भी उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिख रही है। सर्वे की बात मानें तो कांग्रेस को 33-38 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा को 29-34 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनैतिक दलों को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा आजतक एक्सिस के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 36-40 सीटें जीतकर उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बना रही है। जबकि, कांग्रेस को 20-30 सीटें मिल रही हैं। आप का खाता खुलता भी नहीं दिखाई दे रहा है और अन्य राजनैतिक दल चार से नौ सीटें जीत सकती हैं।

Share
Now