Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्साहित डी के शिवकुमार का बड़ा बयान कहा । मोदी फेल बीजेपी के लिए कर्नाटक क्लोज यहां हिजाब और हलाला नहीं….

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। अब तक की काउंटिंग में पार्टी 130 से ज्यादा सीटें जीतते दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर चुके थे।

वोटिंग से पहले मीडिया से बातचीत में शिवकुमार ने कहा था, ‘कर्नाटक में हिजाब-हलाल और बजरंगबली जैसे मुद्दे नहीं चलेंगे। हम प्राउड कन्नड़ हैं, सरकार चलाना जानते हैं, बाहरियों की जरूरत नहीं है। कर्नाटक BJP के लिए क्लोज चैप्टर है। उसकी सरकार और PM मोदी फेल हो गए हैं।’

मीडिया से बातचीत में शिवकुमार ने दावा किया था कि कांग्रेस 140 सीटें जीत रही है। हालांकि सीटें दावे से अभी थोड़ा पीछे लग रही हैं। पर बहुमत के लिए काफी हैं। शिवकुमार ने हमसे कहा था कि JD(S) से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शिवकुमार कांग्रेस के पॉलिटिकल मैनेजर कहे जाते हैं, इसलिए CM पद के लिए उनकी दावेदारी भी मजबूत है। कांग्रेस ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है, लेकिन सीनियर लीडर सिद्धारमैया के साथ शिवकुमार इस रेस में हैं। उन्होंने रामनगर जिले की कनकपुरा सीट से चुनाव लड़ा और फिलहाल 75 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

जीत पक्की होने के बाद शिवकुमार ने कहा, ‘मैं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है। लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है… मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का भरोसा दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं। तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर इतना भरोसा था।’

Share
Now