Home / Updates / 200 पुलिसकर्मी भी झुका न सके महिला का हौसला — गोद में भगवान की मूर्ति लेकर मकान तोड़ने का….

200 पुलिसकर्मी भी झुका न सके महिला का हौसला — गोद में भगवान की मूर्ति लेकर मकान तोड़ने का….

वाराणसी के दालमंडी इलाके में गलियों को चौड़ा करने का काम जारी है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नगर निगम की टीम 200 पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंची और एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। करीब 6 घंटे बाद रात 8 बजे तक मकान का लगभग 70 फीसदी हिस्सा गिरा दिया गया। अब गुरुवार सुबह 10 बजे से फिर से तोड़फोड़ शुरू होगी।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। एक कंपनी RAF, एक कंपनी PAC और चार थानों की पुलिस फोर्स इलाके में तैनात है। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दालमंडी जाने वाला रास्ता 50 मीटर तक बंद कर दिया गया है। चौड़ीकरण में आने वाली इमारतों को लेकर प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी किया था। अभी तक 187 मकानों को चिह्नित किया गया है। जिन मकान मालिकों ने मुआवज़े के दस्तावेज पूरे कर दिए हैं, उन्हीं के घर और दुकानें पहले तोड़ी जा रही हैं। दीपक शरण और राकेश शरण के मकान को गिराया गया है, इन्हें 15 लाख रुपए का मुआवज़ा मिला है।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि सभी मकान मालिकों को सर्किल रेट 44,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दोगुना मुआवज़ा दिया जाएगा। मलबा हटाने का काम जारी है और गुरुवार को फिर ध्वस्तीकरण शुरू होगा। उधर, कई स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए दुकानें बंद रखीं। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now