Join Us

प्रधान जिला जज के आवासीय परिसर में पंचवटी की स्थापना…

आगमानंद महाराज बोले—पर्यावरण संरक्षण के साथ अध्यात्मिक ऊर्जा पैदा करते पंचवटी के पौधे.।

साहिबगंज:-शिव शक्ति योगपीठ,नवगछिया के संस्थापक परमहंस आगमानंद जी महाराज की पावन उपस्थिति में गुरुवार को साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास परिसर में पंचवटी की स्थापना की गई। इस मौके पर आगमानंद जी और प्रधान जिला जज बंशीधर तिवारी ने पीपल,बट,अशोक,आंवला और बेल के पौधे लगाए।मौके पर आगमानंद जी ने कहा कि पंचवटी की स्थापना जीवन बचाने का अभियान है।इस अभियान को चलाने के लिए उन्होंने सामाजिक संस्था कौशल्या ज्योतिष ट्रस्ट की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि पंचवटी के पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण करते हैं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा भी पैदा करते हैं।जहां यह पौधे रहते हैं उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहता है।वही प्रधान जिला जज बंशीधर तिवारी ने कहा कि
पर्यावरण बचाना हर व्यक्ति का जिम्मेवारी है।बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण संकट से गुजर रही है।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना हर व्यक्ति का दायित्व है।मौके पर कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बिहार और झारखंड में पंचवटी के पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।उनकी संस्था का लक्ष्य दोनों राज्यों में 1001 जगह पर पंचवटी के पौधे लगाना है।अभी उन्होंने आग मानंद जी महाराज को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।मौके पर साहिबगंज जिला विधिक संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी,ज्योति प्रकाश ओझा,सामाजिक कार्यकर्ता गौरव दुबे भी मौजूद थे।

Share
Now