Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों की एंट्री पर रोक, आतिशी का बीजेपी पर तानाशाही का आरोप….

दिल्ली विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को एंट्री नहीं दी गई है। इसके चलते आप विधायक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व सीएम आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। बता दे की आज दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी। इसके अलावा, डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी होना है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। यह बहुत दुखद है कि विपक्ष के भाजपा सदस्यों के विधानसभा क्षेत्र में कैमरे नहीं दिए गए।

वही , दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन से विपक्ष के सभी 21 विधायक गायब हैं। इन सभी को शुक्रवार तक के लिए सदन से निष्कासित किया गया है। विधायक मोहन सिंह ने मुस्तफाबाद में आ रहे गंदे पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। और कहा कि उनके इलाके में पानी की जो पाइप लाइनें डाली गई हैं वे क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। गंदे पाने से जनता परेशान है।

आम आमदी पार्टी (AAP) ऑफिशियल अकाउंट से भी एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। उस पोस्ट में लिखा गया कि दिल्ली में बीजेपी सरकार का तानाशाही रवैया। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में बाबा साहब के नारे लगाए तो उन्हें तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। अब आज AAP विधायकों को विधानसभा भवन के अंदर जाने तक नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। यह लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही है।
उधर, भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने सीएजी रिपोर्ट पर कहा कि इस सीएजी रिपोर्ट में जिस तरह का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, जिस तरह से आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया है, उस पर आज चर्चा होगी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी कैबिनेट का असली चेहरा भी उजागर होगा।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now