दोनों डोज लगवाने पर ही मिलेगा सिनेमाघर और मॉल में प्रवेश- यहां नया आदेश जारी..

इंदौर। कोरोना के रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें अब लोगों को कोरोना का दोनों डोज लगवाने वालों को ही सिनेमाघर और मॉल प्रवेश मिलेगा।

बता दें कि कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद जिला प्रशासन ने सिनेमाघर और मॉल को शर्तों के साथ खोलने की छूट दी है। वहीं अब प्रवेश के लिए कोरोना को दोनों डोज लगवाना अनिवार्य किया है।

प्रदेश में आज से शुरू हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान

बता दें कि प्रदेश में आज से वैक्सीनेशन महाअभियान पार्ट-2 का आगाज हो रहा है। पहले डोज से छूटे 3 लाख लोगों को टीका लगेगा। सेकंड डोज का वाले 1 लाख 67 हजार 901 लोगों को टीका लगेगा। जिले में 554 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं 7 SDM सर्किल में है। 150 मोबाइल टीमें और 2 वैक्सीनेशन मोबाइल वैन टीकाकरण में जुटेंगी। पहले दिन डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि 704 स्थानों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। टीमें सुबह 9 बजे सेंटरों पर पहुंचेंगी। 10 बजे टीकाकरण शुरू होगा।

Share
Now