‘विद्युत उपभोक्ताओं को नवम्बर माह के विद्युत उपभोग के सापेक्ष बिलों में मिलेगी छूट’

माननीय उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार यदि यूपीसीएल की मासिक विद्युत कय लागत अनुमोदित विद्युत कय लागत से अधिक होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल एण्ड पावर पर्चेच कॉस्ट एडजेस्टमेंट (FPPCA) मद में चार्ज किया जाता है, इसके विपरीत यदि मासिक विद्युत कय लागत अनुमोदित विद्युत कय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में FPPCA मद में वापिस किया जाता है। माननीय आयोग ने टैरिफ आदेश 28-03-2024 द्वारा वर्ष 2024-25 की औसत विद्युत कय लागत रु0 5.03 प्रति यूनिट अनुमोदित की गयी थी, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल की माह अप्रैल, 2024 से सितम्बर, 2024 की अवधि में औसत विद्युत कय लागत रु० 4.71 प्रति यूनिट रही। इस प्रकार अप्रैल, 2024 से सितम्बर, 2024 की अवधि में यूपीसीएल की विद्युत कय लागत में अनुमोदित विद्युत कय लागत के सापेक्ष रु0 0.32 प्रति यूनिट (6.4 प्रतिशत) की कमी आयी, जिसके कारण विद्युत कय लागत मद में कुल रु0 324 करोड़ की बचत हुई। विद्युत कय लागत में इस प्रकार हुई बचत की धनराशि को यूपीसीएल द्वारा मासिक आधार पर उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में एफपीपीसीए मद में छूट प्रदान की जा रही है। यूपीसीएल द्वारा माह जुलाई, 2024 में रु0 39.06 करोड़ (रु0 0.30 प्रति यूनिट), माह अगस्त, 2024 में रु0 67.10 करोड़ (0.52 प्रति यूनिट), माह सितम्बर, 2024 में रु0 28.88 करोड़ (रु0 0.23 प्रति यूनिट), माह अक्टूबर, 2024 में रु0 84.19 करोड़ (रु0 0.70 प्रति यूनिट) तथा माह नवम्बर, 2024 में रु0 104.49 करोड (रु० 0.88 प्रति यूनिट) की उपभोक्ता बिलों में छूट प्रदान करने के आदेश निर्गत किये गये हैं। माह नवम्बर, 2024 के विद्युत उपभोग के सापेक्ष बिजली बिलों में श्रेणीवार FPPCA मद में मिलने वाली छूट निम्नानुसार है:

Share
Now