Home / News / जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा की पहल से NH-149B सड़क निर्माण में आई गति

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा की पहल से NH-149B सड़क निर्माण में आई गति

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा की सक्रिय पहल का सकारात्मक प्रभाव अब क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं पर दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH-149B के शेष बच चुके कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मनोज झा ने 24 अक्टूबर 2025 को संबंधित विभागों को पत्र लिखकर , उरगा,मडवा रानी, पटढ़ी,सरगबुंदिया,कोथारी एवं कोरवा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और बिजली शिफ्टिंग के कारण बाधित कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। इस पहल का संज्ञान लेते हुए NHAI ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को बिंदुवार अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

NHAI द्वारा जारी पत्र में साफ कहा गया है कि जनपद उपाध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, अतः निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा की लगातार कोशिशों से क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं में नई ऊर्जा आई है और उम्मीद है कि NH-149B का अधूरा कार्य अब समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now