Home / News / जिला कलक्टर ने किया उपखण्ड कार्यालय झालावाड़ का निरक्षण

जिला कलक्टर ने किया उपखण्ड कार्यालय झालावाड़ का निरक्षण

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ 20 जनवी। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय झालावाड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधीनस्थ कार्यालयों के निरीक्षण, भम्रण, रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने उपखण्ड के समस्त अनुज्ञा-पत्रों को नियमित ऑनलाईन करने एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम पचांयतों में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल, जनसुनवाई आदि के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं समस्याओं के प्रकरणों का त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। वहीं राजस्व न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक समय के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा निर्धारित मांग के अनुसार भू-राजस्व व अन्य मदों में आलोच्य अवधि की समाप्ति तक शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
—00—
बकाया पेंशनर्स 31 जनवरी तक जमा कराये जीवित प्रमाण-पत्र
झालावाड़, 20 जनवरी। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशानुसार समस्त राज्य एवं पारिवारिक पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र 31 जनवरी,2026 तक जमा कराया जाना आवश्यक है। जिन पेंशनर्स का जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं हुआ है, वे उक्त अवधि तक अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोष/उपकोष कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करवाये। जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने के लिए कोष एवं उपकोष कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है। यह प्रमाण पत्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी भी राजकीय कर्मचारी की एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से भी अपडेशन करवा सकते है ताकि आगामी माह में पेंशनर्स को पेंशन बंद होने की समस्या का सामना न करना पड़े।
कोषाधिकारी मिथिलेश मीणा ने बताया कि अभी भी 570 पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं कराये गये है। उक्त बकाया पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण-पत्र शीघ्र जमा कराये। साथ ही जिन पेंशनर्स द्वारा ई-मित्र से जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट कराया गया है वे भी अपना प्रमाण-पत्र जमा होने की पुष्टी पेंशन पोर्टल या कोष/उपकोष कार्यालय में आवश्यक रूप से कर ले।

Tagged:
[post-views]
Share
Now