Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

जिला पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण

बांका में 17 दिसंबर को अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी एवं डॉक्टर सत्य प्रकाश पुलिस कप्तान बांका के द्वारा गरीब एवं ज़रूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान अभय कुमार उपनिदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बांका, सुमित्रा नंदन कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका सहित अन्य उपस्थित थे। विदित हो जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया था।जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में गैर योजना सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत निर्धन, अपंग, भिक्षुकों, भूमिहीन, असहाय व्यक्तियों को 3 010 कंबल का वितरण किया जाना है। इसी क्रम में बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य द्वारा कम्बल वितरण किया जा रहा है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Share
Now