नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। इसके तहत वे भौतिक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं : राजेंद्र सिंह राजपूत
दीपका: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने नाली सफाई , पेयजल व साफ सफाई का निरीक्षण किया,नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र में जल निकाशी, नियमित साफ-सफाई की स्थिति, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों को समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे
नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वार्ड को सुविधाजनक व स्वच्छ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे,उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और अब वे प्रत्येक वार्ड में जाकर जन समस्याएं सुनेंगे|
निरीक्षण के दौरान उनके साथ दीपका सीएमओ राजेश गुप्ता साथ ही पूर्व पार्षद मनी सिंह बाबा, पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल,राजेंद्र साहू,संजय जायसवाल एवं अधिकारी गढ़ व कर्मचारी उपस्थित थे।
एक्सप्रेस न्यूज भारत कोरबा छत्तीसगढ़ से सुनील दास की रिपोर्ट।