डिंपल ने बचाई मुलायम की विरासत। उपचुनाव में सभी सीटों पर बाद भाजपा का बुरा हाल! गुजरात छोड़ देशभर में नहीं चला जादू……

देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के नतीजे आज जारी होंगे। इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। यहां सपा संरक्षक व दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है। उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है।

बिहार में महागठबंधन को झटका
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां सभी चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। भजापा प्रत्याशी को 76648 वोट मिले हैं तो जदयू को 73016 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

बिहार के कुढ़नी में कांटे का मुकाबला
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां जदयू प्रत्याशी अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से महज 1143 वोटों से आगे चल रहे हैं।

डिंपल यादव एक लाख वोट से आगे
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, डिंपल यादव 110245 वोटों से आगे चल रही हैं।

Share
Now