आपको बता दे की बिना अनुमति थाईलैंड और नेपाल की यात्रा करने पर शासन ने आगरा मंडल के डीआईजी (उप महानिरीक्षक) स्टांप राम अकबाल सिंह को निलंबित कर दिया है। स्टांप और निबंधन विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने इस निलंबन आदेश को जारी किया। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें मुख्यालय प्रयागराज से संबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि राम अकबाल सिंह का रिटायरमेंट 31 दिसंबर को है।
वही जांच में सहयोग न करने और पासपोर्ट जमा न करने के कारण उनका निलंबन किया गया। जांच अधिकारी चार महीने से पासपोर्ट की मांग कर रहे थे, लेकिन डीआईजी ने न तो पासपोर्ट दिया और न ही खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वही आपको बता दे की शासन ने डीआईजी स्टांप राम अकबाल सिंह को सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। पद के दायित्वों का सही निर्वाह न करने पर उनके खिलाफ आरोपपत्र पेश किया गया। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ता मिलेगा। निलंबन के बाद भी डीआईजी पर बैक डेट में स्टांप कमी के मामलों का निस्तारण करने का आरोप है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान