Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

धमाका! सोना हुआ सस्ता – एक झटके में सब से बड़ी गिरावट!” भारत पाक युद्ध विराम…..

नई दिल्ली, 12 मई 2025:
सोने के दामों में सोमवार को एक अप्रत्याशित गिरावट देखी गई जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत ₹92,389 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। यह ₹3,900 की भारी गिरावट मानी जा रही है, जिससे निवेशक हैरान रह गए।

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

जानकारों के अनुसार सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई प्रमुख वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा को माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव कम हुआ है। ऐसे में निवेशकों ने ‘सेफ हेवन’ माने जाने वाले सोने से दूरी बनानी शुरू कर दी।

इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार की खबरों ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया है। इस वजह से वैश्विक स्तर पर भी सोने की मांग में कमी आई है। वहीं डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते भी सोने के भाव पर दबाव पड़ा है।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो लंबे समय से सोने में निवेश करने का विचार कर रहे थे। हालांकि, छोटे समय के निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Share
Now