Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

Delhi: घर के काम को लेकर दंपती के बीच विवाद पर पत्नी ने काटा पति का कान , पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज…

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने गुस्से में पति का कान ही काट लिया। अब पति को सर्जरी करानी पड़ी है। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुल्तानपुरी में घर के काम को लेकर दंपती के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने पति का कान ही काट लिया। पीड़ित को उसका बेटा अस्पताल लेकर गया। वहां उसने अपने कान की सर्जरी कराई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाले हरि लाल ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 20 नवंबर की सुबह अपने घर में मौजूद था। मैंने पत्नी को घर में साफ-सफाई के लिए कहा। इसी दौरान कूड़ा गाड़ी आ गई।

वह कूड़ा फेंकने चला गया। जैसे ही वह घर आया तो उसकी पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने कहा कि मैं तेरे घर का काम करूं या तेरे बच्चों को संभालू। मुझे घर का आधा हिस्सा दे दे। ताकि वह बच्चों के साथ अलग रह सके। इस पर पीड़ित ने अपनी पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं समझी और बहस करती रही।

आरोप है कि वह झगड़ा करने लगी और हाथापाई पर उतार आई। मैं उसे धक्का देकर बाहर जाने लगा तो उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया। उसके बाद कान के ऊपरी हिस्से को काट लिया। शोर मचाने पर उसके बेटे ने उसे छुड़ाया। इसके बाद उसका बेटा मंगोलपुरी में एक अस्पताल में लेकर गया। यहां उसकी सर्जरी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
Now