Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

50 हजार रुपये का इनामी सुपारी किलर दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ जंगलों से धर दबोचा….

11 साल बाद गिरफ्तार किया है। वह इनामी बदमाश एक सुपारी किलर था जिसके सिर पर इनाम घोषित किया जा चुका था। आरोपी छत्तीसगढ़-झारखंड के जंगल में ट्रक चलाकर रहता था। उसने अपना नाम और पहचान बदल ली थी।

यह वारदात संपत्ति विवाद का था……

एक सनसनीखेज हत्या मामले में राजू फरार चल रहा था पुलिस को थी कई दिनों से तलाश छह आरोपियों ने मारे गए शख्स के सगे भाई के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात संपत्ति विवाद का था,दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में छिपे कुख्यात सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू बनारसी झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिलग नगर इलाके में 2013 में सुपारी लेकर हत्या की थी। आरोपी तब से फरार चल रहा था।

आरोपियों को हत्या के बदले 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी….

पूछताछ से एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2013 के एक सनसनीखेज हत्या मामले में राजू तभी से फरार चल रहा था। छह आरोपियों ने मारे गए शख्स के सगे भाई के आदेश पर वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात संपत्ति विवाद से जुड़ा था, आरोपियों को हत्या के बदले 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी राजू बनारसी द्वारा एक पिस्टल और एक कट्टा उपलब्ध कराया गया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग गए थे, लेकिन बाद में अलग-अलग समय में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन राजू फरार चल रहा था। वह छत्तीसगढ़ के जंगलों में रह रहा था। यहां उसने अपना नाम बदल लिया था। सैकड़ों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाल जांच करते हुए पुलिस टीम ने आखिर राजू के बारे में भी पता लगा लिया।

रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा

Share
Now