दिल्ली: फिर थोड़ा बदले बदले से हैं सरकार के तेवर नीतीश के बदले रूप से ‘इंडिया’ हैरान भारत सुनते ही सन्न रह गईं सोनिया गांधी

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस ने किनारा कर दिया। यहां की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम को आगे कर दिया गया। लेकिन इसी बीच नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कहा कि सोनिया गांधी भी चौंक गईं। नीतीश कुमार के बदले रूप से इंडिया के सहयोगी दल भी हैरान दिखे।

मंगलवार को नई दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक हुई। इसमें सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर कई रणनीतियों पर चर्चा हुई। लेकिन नीतीश के संयोजक बनाने पर कोई फैसला नहीं हुआ। कहा तो ये भी जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही नाराज होकर नीतीश कुमार और लालू यादव बाहर निकल गए। इस खबर को थोड़ा विस्तार देते हुए नीतीश ने इंडिया के बदले भारत नाम को अच्छा बताया।

नीतीश कुमार ने भारत नाम को अच्छा बताया- जहां इंडी गठबंधन की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि देश को भारत के नाम से ही जाने जाना चाहिए। उन्होंने ये तब कहा जब बीजेपी पहले से ही देश का नाम आधिकारिक तौर पर भारत रखने की बात कर रही है। जब सोनिया गांधी ने नीतीश की ये बात सुनी तो वो हैरान दिखीं। बात हैरान करने वाली थी ही, क्योंकि नीतीश एक बार फिर से गठबंधन की उल्टी दिशा में दिख रहे थे।

सवाल यही है क्या सीएम नीतीश कुमार का इंडिया से मोहभंग हो गया। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार भले ही ये कहें कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। लेकिन उनके मन में ये जरूर था कि अगर वो विपक्ष को एकजुट करने निकले हैं तो उन्हें भी इसका लाभ मिलना चहिए। शायद इसीलिए इंडिया गठबंधन की इस बैठक से पहले इशारों में नीतीश की दावेदारी को देख कर बिहार में पोस्टरबाजी भी की गई। लेकिन बैठक में वो नतीजा नहीं निकला जिसकी उम्मीद जदयू खेमे से की जा रही थी।

नीतीश कुमार पहले से ही वो नेता माने जाते रहे हैं जो अनप्रेडिक्टेबल हैं, यानी उनका अगला कदम क्या होगा, ये उनके खास लोगों को भी नहीं पता होता। अब बैठक में बीजेपी के एजेंडे को इशारों में सही बताकर नीतीश का ये कदम काफी कुछ कह रहा है। हालांकि आगे क्या होगा इसके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन ये भी तय है कि आने वाले दिनों में नीतीश अपनी भविष्य की राजनीति का इशारा जरूर देंगे। यह तो आने वाला वक्त बताएगा… रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा (पटना)

Share
Now