Home / News / देहरादून: गैंगस्टर हत्याकांड के बाद सख्त एक्शन, प्रॉपर्टी डीलर और डिलीवरी एजेंटों का होगा व्यापक सत्यापन

देहरादून: गैंगस्टर हत्याकांड के बाद सख्त एक्शन, प्रॉपर्टी डीलर और डिलीवरी एजेंटों का होगा व्यापक सत्यापन

देहरादून। गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।
प्रॉपर्टी डीलर और किरायेदारों पर विशेष फोकस
अभियान के तहत मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट, आश्रम, धर्मशालाएं, किराए के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल और गेस्ट हाउस में रह रहे लोगों का सत्यापन किया जाएगा।
प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। उनके माध्यम से हुए किरायेदारी अनुबंधों की भी जांच होगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने या संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डिलीवरी एजेंट, कैब संचालक और सिक्योरिटी स्टाफ भी जांच के दायरे में
होम डिलीवरी सेवाओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक्योरिटी एजेंसी स्टाफ, कैब संचालकों और इंडस्ट्रियल एरिया के ठेकेदारों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
Amazon, Zomato और Blinkit जैसी ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।
संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीक और केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग किया जाएगा।
अवैध प्रवासियों और विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई
अवैध रूप से निवास कर रहे प्रवासियों, विशेष रूप से अवैध घुसपैठियों और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद ठहरे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था

Tagged:
[post-views]
Share
Now