देहरादून: अरविंद केजरीवाल के शोड शो में उमड़ा आप कार्यकर्ताओं का हुजूम, सड़कों पर लगा ..

देहरादून पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, शहर में कई जगह सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद केजरीवाल सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। 

इसके बाद उन्होंने सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और  फीडबैक लिया।

इसके बाद घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाराम चौक तक रोड शो शुरू किया। इस दौरान रोड शो में कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।

रोड शो शुरू होते ही घंटाघर और परेड ग्राउंड के सामने से होकर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया।

राजपुर रोड पर भी वाहनों के पहिए थमे रहे। पूरी सड़क पर केवल आप कार्यकर्ता ही नजर आए। उधर, जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई। 

Share
Now