देहरादून। भारतीय मानवाधिकार महासंघ का उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक विस्तार
उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने दीपक गुप्ता, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने संगठन को देशभर मे मजबूत बनाने की दिशा मे एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दीपक गुप्ता को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है यह नियुक्ति संगठन के चेयरमैन श्री शंकर साहनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरान असद जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई ।इस अवसर पर भारतीय मानवाधिकार महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में मानवाधिकारोंथ की रक्षा, सामाजिक न्याय, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है ।उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि मैं भारतीय मानवाधिकार महासंघ के चेयरमैन आदरणीय श्री शंकर साहनी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कामरान असद जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा मानवाधिकार की रक्षा, जनसेवा और संगठन को उत्तराखंड के हर जिले, शहर और गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करुंगा भारतीय मानवाधिकार महासंघ के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, ज़िले, तहसीलों एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने दीपक गुप्ता जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके सफ़ल कार्यकाल की कामना की
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने दीपक गुप्ता,





