Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बेटी ने सुपारी में हीरे के अंगूठी देकर कराया बाप का मर्डर! प्यार में रूकावट बन रहे कन्हैया सिंह की दर्दनाक…..

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या सगी बेटी अपर्णा सिंह ने ही करायी थी। प्रेम में बाधा बने पिता को हटाने के लिए अपर्णा ने सुपारी में अपनी हीरे की अंगूठी दे डाली थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपर्णा सिंह, उसके ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह और सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष छोटराय किस्कू के नाबालिग पुत्र तथा शूटर निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

शुक्रवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मृतक की पुत्री अपर्णा से राजवीर सिंह नामक लड़के का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध कन्हैया सिंह लगातार कर रहे थे। कन्हैया सिंह अपर्णा को डांट-डपट भी करते थे और राजवीर सिंह व उसके परिवार को धमकी दी गयी थी। लेकिन, लड़की ने राजवीर से प्रेम प्रसंग जारी रखा। इसके बाद पुन: कन्हैया सिंह ने राजवीर को अपने कार्यालय में बुलाकर कनपटी पर पिस्टल सटा धमकी देने के साथ-साथ मारपीट की थी। राजवीर के घर वालों को भी कन्हैया सिंह ने जलील किया था।

आत्महत्या की धमकी दे प्रेमी को फिर बातचीत के लिए किया मजबूर
कन्हैया सिंह के डर से राजवीर सिंह के पिता मांझी टोला के घर को औने-पौने दाम में बेच मानगो में भाड़े के मकान में रहने लगे थे। राजवीर ने भी डर से लड़की से बातचीत छोड़ दी थी। जिसके बाद अपर्णा ने संवाद भेज राजवीर को बात करने के लिए कहा, फिर भी बात नहीं की। तब डराने के लिए चूहे की दवा खाते वीडियो बना अपर्णा ने लड़के को भेजा। यह देख राजवीर डर गया और अपने पिताजी को बतायी। इस वाकया के बाद राजवीर ने फिर से अपर्णा से बातचीत शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर कन्हैया सिंह ने एक फिर से राजवीर को धमकी दे डाली।

Share
Now