दलित युवती से दुष्कर्म- फौजी निकला आरोपी- दो गिरफ्तार…

  • पौड़ी तहसील के एक गांव में दलित युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी फौजी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • दोनों बीस मार्च से फरार थे। गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने आंदोलन को चेताया था।
  • बीती 20 मार्च को तहसील क्षेत्र के एक गांव में सेना के एक जवान व अन्य युवक ने दलित युवती से दुष्कर्म किया था।
  • पीड़िता ने दोनों के खिलाफ राजस्व पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।

पौड़ी तहसील के एक गांव में दलित युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी फौजी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बीस मार्च से फरार थे। गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने आंदोलन को चेताया था।

बीती 20 मार्च को तहसील क्षेत्र के एक गांव में सेना के एक जवान व अन्य युवक ने दलित युवती से दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ राजस्व पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी

इस पर आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता को घर बुलाकर पीटा। बाद में मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।

पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सीओ सदर पीएल टम्टा ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी जवान अमित सिंह को सेना की पिथौरागढ़ यूनिट से और दूसरे आरोपी आशीष सिंह को बुआखाल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

Share
Now