Home / News / लखीमपुर खीरी में मगरमच्छ का आतंक, बेटे की आंखों के सामने किसान को खींच ले गया

लखीमपुर खीरी में मगरमच्छ का आतंक, बेटे की आंखों के सामने किसान को खींच ले गया

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बेलरायां रेंज क्षेत्र के मांझा गांव के पास जौरहा नाले में भैंसों को पानी पिलाने पहुंचे 54 वर्षीय किसान रमेश सिंह पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रमेश सिंह अपने बेटे के साथ नाले के किनारे भैंसों को पानी पिलाने गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने किसान को पकड़ लिया और गहरे पानी की तरफ खींच ले गया। बेटे ने पिता को बचाने के लिए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ पानी में गायब हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। नाले में किसान की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक रमेश सिंह का पता नहीं चल सका था।

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है और किसान की तलाश जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now