अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक के रूप में निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन को नवीन दायित्व सौंपे जाने की सूचना मिलते ही उनके चारपारा कोहड़िया स्थित निवास में बधाई देने वालो का तांता लग गया। भाजपा जिला कोरबा परिवार, कोसाबाड़ी मंडल, जिला कोरबा के विभिन्न मंडलों एवं समाज के अनेक पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और नेतृत्व द्वारा किए गए सम्मानित चयन की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, महामंत्री ललेश दुबे, पूर्व महामंत्री पार्षद अजय गोंड, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, मीरा सोनी, मंत्री राजमोहिनी भगत, अनिल मिश्रा, डनसेना, शक्ति केंद्र संयोजक गिरधारी रजक, बिहारी रजक, जिला मंत्री भाजपा कोरबा एवं पूर्व पार्षद कमला बरेट, वार्ड 16 पार्षद राम कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कोरबा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पार्षद युगल कैवर्त, पूर्व एल्डरमैन एवं पार्षद माधव जायसवाल, पार्षद रामाधार पटेल, रामधन पटेल, भानु यादव, पार्षद पति शिव जसवाल मदन साहू, रितेश साहू, बरपारा कोहड़िया के युवा दीनु यादव, प्रशांत चौहान, विजय, विक्की, गोपीलाल राठिया, हेमंत चंद्र, गुलजार सिंह ठाकुर, विवेक साहू, एवं समाजसेवी स्वाति कश्यप, बबलू डहरिया, डॉ. देवेंद्र कश्यप, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. नागेन्द्र शर्मा, राजेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी। दर्री मंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण ठाकुर, वरिष्ठ तुलसी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, महामंत्री अजय अग्रवाल, किशोर साहू महामंत्री, उपाध्यक्ष संजय कुरुवंशी, मंत्री अनिल गिरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई भी प्रेषित की।
नवीन दायित्व पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नरेंद्र देवांगन ने कहा की “यह सम्मान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मुझ पर विश्वास है। मैं प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव का हृदय से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ। भाजपा जिला कोरबा परिवार के प्रेम और विश्वास ने मुझे और अधिक ऊर्जा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया है। उन्होंने आगे कहा की संगठन की मजबूती, समाजहित और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहना ही मेरा संकल्प है। मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा। नरेंद्र देवांगन को मिले इस महत्वपूर्ण दायित्व से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिलेभर से बधाइयों का क्रम लगातार जारी है।
पार्षद नरेंद्र देवांगन को प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व मिलने के बाद बधाइयों का लगा तांता






