भारत में कोरोना वायरस हुआ बेकाबू- बीते 24 घंटे 64 हजार से ज्यादा मामले आए सामने…..

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक,
  • भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,399 मामले सामने आये हैं
  • और 861 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। बीते कई दिनों से देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भारत में आज बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह भारत में पहली बार है जब 64 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक,

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,399 मामले सामने आये हैं और 861 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 21,53,011 हो गई है जिसमें 6,28,747 एक्टिव केस हैं। जबकि, 14,80,885 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि, कोरोना वायरस के कारण 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 2,41,06,535 टेस्ट हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 6 अगस्त तक टेस्ट किए गए कोविड 19 सैंपलों की कुल संख्या 2,41,06,535 है, जिसमें 7,19,364 सैंपलों का टेस्ट शनिवार को किया गया है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 1 करोड़ 94 लाख 97 हजार के पार हो चुकी है। साथ ही दुनिया भर में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 7 लाख 23 हजार से ज्यादा हो चुका है।

अपडेट्स…

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 14.79 लाख से ज्यादा हो गई है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। यह अब बढ़कर 68.32% हो गया है जबकि मृत्यु दर 2.04% है। देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 171 सैंपल की जांच हो चुकी है।
  • केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने ट्वीट करके यह खबर दी।

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कोरोना के केस पांच लाख के पार हो गए हैं। राज्य में बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 12,822 नए मामले आए, जिसके बाद सूबे में कुल केस 5,03,084 हो गए। वहीं, 24 घंटे में 275 मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 17,367 हो गई है।

Share
Now