Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मुंबई में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में लगेगा दो हफ्ते का समय: IIT बॉम्बे

आईआईटी बॉम्बे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में अभी दो हफ्तों का और समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक देश के हालात भी जल्द बदलेंगे। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापक डॉ. भाष्करन रमण ने कोरोना पर नियंत्रण को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की है।

रिपोर्ट में लेविट्स मैट्रिक्स मैथमेटिकल फार्मूले का इस्तेमाल करके ग्राफिकल प्रेजेंटेशन तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें कोरोना संक्रमितों की संख्या, मृत्युदर और महामारी से मौतों संख्या का इस्तेमाल करके देश के राज्यों में  कोरोना पर नियंत्रण में लगने वाले समय का अनुमान लगाया गया है।
वहीं मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा, मुंबई में रिकवरी दर 70 फीसदी हो गया है और मृत्युदर भी कम हुआ है। यदि यह गति बरकरार रही तो आईआईटी के रिपोर्ट के अनुसार दो हफ्ते में मुंबई में कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।

मुंबई के अलावा डॉ. भाष्करन रमण ने गणितीय आधार पर महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में भी कोरोना पर नियंत्रण का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक महाराष्ट्र में दो महीने में, दिल्ली में एक महीने में, गुजरात में एक महीने और पूरे देश के अन्य राज्यों में दो से तीन महीने में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Share
Now