देश में 38 लाख के पार हुए कोरोना के मामले- 30 लाख के करीब लोगों ने जीती कोरोना से जंग….

  • देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बुधवार को 38 लाख के पार हो गया।
  • अब क 38 लाख 12 हजार 231 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
  • राहत की बात है कि इनमें 29 लाख 32 हजार 757 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
  • 66 हजार 977 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 11 हजार 905 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

नई दिल्लीः देश में मंगलवार को कोरोना के मामले 38 लाख के पार हो गए हैं। कोरोना के मामलों में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। शाम साढ़े आठ बजे तक देश में कोरोना के मामले 38,19,603 पहुंच गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 8,08,748 है। कोविड से अब तक 29,43,175 रिकवर हो चुके हैं। खबर लिखे जाने तक कोरोना के 53,495 नए मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 628 नई मौत के साथ मरने वालों की संख्या 67, 088 पहुंच गई है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या दुनिया में सबसे कम है और जहां इसका वैश्विक औसत प्रति दस लाख आबादी पर 110 है वहीं देश में इस समय प्रति दस लाख आबादी पर कोविड से मरने वालों की संख्या 48 रह गई है। ब्राजील और ब्रिटेन में यह आंकड़ा प्रति दस लाख आबादी पर 12 और 13 गुना अधिक है।.भारत कोविड की सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों से एक है, यहां मृत्यु दर 1.76 प्रतिशत के साथ और भी कम होती जा रही है जबकि वैश्विक स्तर पर यह 3.3 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोविड प्रबंधन और रोग से निपटने के लिए अपनाई गई नीति के तहत केंद्र सरकार कोविड से होने वाली मौत के मामलों को कम करने तथा कोविड के गंभीर रोगियों को गुणवत्ता युक्त नैदानिक?? देखभाल प्रदान करक उनका जीवन बचाने पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। केन्द्र के साथ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश की सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप देश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बेहतर हुई हैं। देश में इस समय 1578 कोविड समर्पित अस्पताल?रोगियों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रहे हैं।

Update :

  • दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राजधानी में मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अनलॉक-4 के तहत केंद्र सरकार मेट्रो चलाने की परमिशन पहले दे चुकी है।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और गौतमबुद्ध नगर सीट से विधायक पंकज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अगस्त तक देश में करीब 11 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली और पश्चिम बंगाल से हैं।
Share
Now