Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

शंघाई में तबाही लेकर आया कोरोना, एक दिन में 23,000 से ज्‍यादा नए मामले, अस्‍पतालों में…..

शंघाई के एक अस्पताल में शुक्रवार को दर्जनों बुजुर्ग मरीजों की कोविड-19 से मौत हो गई। लेकिन आधिकारिक सरकारी आंकड़ों का दावा है कि 2020 के बाद से शहर में इस बीमारी से कोई मौत नहीं हुई है। वायरस की एक नई लहर को रोकने की कोशिश के रूप में सरकार शंघाई में सख्‍त लॉकडाउन लगा रही।

चीन में शुक्रवार को 3,400 से अधिक लोग जांच में कोविड-19 (Covid 19) से संक्रमित पाये गये, जबकि बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों की संख्या 20,700 दर्ज की गई। चीन के शंघाई (Shanghai) शहर में सबसे अधिक मामले पाये गये हैं, जहां लंबे समय से लॉकडाउन (Lockdown) है। शंघाई में प्रतिदिन मिलने वाले नये मरीजों की संख्या लगातार सबसे अधिक है। शंघाई में इलाज के इंतजार में एक बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर लोगों में नाराजगी के मद्देनजर अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि वे गैर कोविड मरीजों के इलाज में देरी नहीं करें।

राष्ट्रीय स्वस्थ्य आयोग (एनएचसी) के अुनसार चीन के मुख्य भूभाग पर बृहस्पतिवार को स्थानीय संक्रमण के कारण कोविड-19 से संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 3472 दर्ज की गई, जबकि बगैर लक्षण वाले कोविड मरीजों की संख्या 20,782 दर्ज की गई। इस दौरान चीन के वाणिज्यिक केंद्र शंघाई में स्थानीय संक्रमण के कारण कोविड-19 से संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 3,200 दर्ज की गई, जबकि बगैर लक्षण वाले कोविड मरीजों की संख्या 19 872 दर्ज की गई।

शहर में पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए कई दौर के परीक्षण किये जा चुके हैं। साथ ही संक्रमितों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पताल बनाये जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित रोगियों के 28,778 करीबी लोगों को स्वास्थ्य निगरानी से मुक्त किया गया। गौरतलब है कि चीन के वुहान से 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। बाद में कोरोना वायरस के संक्रमण ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया था। अब एक बार फिर यह उसी क्षेत्र में इतनी तेजी से बढ़ रहा है, जब बाकी दुनिया ने वायरस को लगभग नियंत्रित कर लिया है।

Share
Now