धामी की प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक इन मुद्दों पर बनी सहमति…..

कैबिनेट बैठक में आज आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। 

साथ ही आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। 6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में होगा।

आईए जानते हैं कैबिनेट में किन-किन फसलों पर हुई चर्चा

विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका।

-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडल वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में मिलेगी नौकरी।

2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।


-प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50% से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।


-जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।


– पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा

Share
Now