स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर अपमानजनक टिपण्णी के बिरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन…

बरहरवा:-सांहेबगंज जिला अन्तर्गत बरहरवा स्टेशन चौक पर बरहरवा एवं पतना प्रखंड के कांग्रेसी कार्यक्रयाओं ने नाराजगी जताते हुए बिरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया।झारखंड विधानसभा सदन के अंदर भारतीय जनता पार्टी के नेता सीपी सिंह के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टेंपो एजेंट/ चालक एवं पिछड़ा कहकर मंत्री का अपमान किया है।साथ ही उन्होंने अपनी टिप्पणी के द्वारा गरीब मजदूर मेहनतकश ऑटो रिक्शा चालकों एवं पिछड़ी जाति का अपमान किया है।इस निंदनीय घटना के विरोध में बरहरवा प्रखण्ड के बरहरवा स्टेशन चौक पर भाजपा नेता सी पी सिंह का पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रूप से अश्विनी आनन्द,संतोष झा,मिठुन मंडल,अनंतलाल भगत,निताय सरकार ओबईदूर रहमान, दिलदार आलम,शेखावत, तपेश्वर,राजू,पप्पू,सोमू,गणेश साह,रंजीत टुडू,नाबिद अंजुम, रफीकुल इस्लाम,निकेश गुप्ता, करीम,समुद्री बासकी,दिनेश तुरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share
Now