Join Us

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हमला- सर में आई गंभीर चोट….

  • त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर राज्य के सिपाहीजाला जिले में रविवार को हमला किया गया।
  • इसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिश्वास को भी सिर व अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं।
  • हमल बिसलघर इलाके में किया गया।
  • उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • हमले के लिए कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। 

अगरतला: त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष की कार पर रविवार सुबह हमला हुआ, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर यह हमला करने का आरोप लगा है.रविवार को हुए इस हमले में त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष बिस्वास को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर यह हमला करने का आरोप है. पुलिस की मौजूदगी में ये पूरा घटनाक्रम हुआ. 

बिशालगढ़ में कांग्रेस के कार्यालय के बाहर यह हमला हुआ. बिशालगढ़ राजधानी त्रिपुरा से 20 किलोमीटर दूर है. बिस्वास वहां पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार की विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई और टूटकर चकनाचूर हो गई. शीशे के टुकड़े कार की आगे की सीट पर भी फैल गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष को बचाने की कवायद में कई पुलिसकर्मी भी चुटहिल हुए हैं.

Share
Now