भारत जोड़ो यात्रा में हार्ट अटैक आने से कांग्रेस नेता की अचानक मौत! राहुल गांधी ने तुरंत जाकर किया….

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली वाली भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को अंतिम दिन था। रविवार (4 दिसंबर) को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा से एक बुरी खबर सामने आ रही है

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से एक बुरी खबर सामने आई है। यात्रा में शामिल एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम मांगीलाल शाह बताया जा रहा है। मृतक मंगीलाल शाह मध्यप्रदेश के जीरापुर के रहने वाले थे। मंगीलाल के निधन पर राहुल गांधी ने भी शोक जताया है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज यानी 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रही। यात्रा में जुड़ने के लिए जीरापुर निवासी कांग्रेस नेता मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे। यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। दिल का दौरा पड़ने से उनको आनन-फानन में सुसनेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक का पार्थिव शरीर घर भेजा गया…
सुसनेर में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित शासकीय सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगीलाल शाह को मृत घोषित कर दिया। बीएमओ डॉ. मनीष कुरील और डॉक्टर वैभव भावसार ने मंगीलाल की जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रियवृत सिंह भी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। मृतक मंगीलाल का शव बिना पोस्टमार्टम करवाए निजी वाहन के जरिए जीरापुर ले जाया गया।

नांदेड में कृष्णकांत पांडे का हुआ था निधन…
इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड जिले में भी यात्रा से जुड़े एक कांग्रेसी नेता की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। भारत जोड़ो यात्रा जब नांदेड में थी, तो यात्रा से जुड़े कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मृतक कष्णकांत पांडे, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव थे। उनके निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया था।

Share
Now