कांग्रेस सत्ता में आई तो निरस्त करेंगे श्राइन बोर्ड विधेयक प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

श्राइन बोर्ड विधेयक पर विधानसभा सदन में सरकार से हारी कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा सत्ता में आने पर कांग्रेस इस व्यवस्था को निरस्त कर देगी। प्रीतम ने कहा कि सरकार ने श्राइन बोर्ड के नाम पर काला कानून बनाया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राज्य की धर्म-संस्कृति से जुड़़े इस संवेदनशील विषय पर हकहकूकधारी तीर्थ पुरोहितों से बातचीत तक नहीं की गई। कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह से तीर्थपुरोहितों के साथ है। राज्य की धर्म-संस्कृति से जुड़़े इस संवेदनशील विषय पर हकहकूकधारी तीर्थ पुरोहितों से बातचीत तक नहीं की गई। प्रीतम ने आगे कहा कि यदि वर्ष 2022 प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो सबसे पहले इसी विधेयक को निरस्त किया जाएगा।