शामली में गरजे CM योगी, जानिए कैराना पलायन को लेकर क्या बोल गए…..

शामली में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज फिर मुझे शामली आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी इस धरा को जिसने इतिहास बनते हुए देखा है, इसे नमन करता हूं। केवल एक बात बताने के लिए आया हूं कि लोकतंत्र में आपको वोट का अधिकार मिला है, और इस वोट की कीमत क्या होती है आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता।

उन्होंने कहा कि जब वोट गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है और कर्फ्यू लगता है। और यही वोट जब सही हाथों में जाता है तो कावड़ यात्रा भी निकलती है और देश का विकास भी होता है। यही वोट जब मोदी जी के नेतृत्व में जब भाजपा को प्राप्त होता है तो आस्था को सम्मान मिलता है बेरोजगारों को रोजगार मिलता है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या, वृंदावन में होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा सिर्फ सुनते थे अब पहली बार ऐसा मोका आया है जब अयोध्या के रामलला संग भी होली खेली गई है।

Share
Now